फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two policemen beaten by bikers

पुलिस को बंधक बना दी ये सजा की कांप जाए रूह

Wed, 29 Apr 2015 12:43 PM IST
Updated Wed, 29 Apr 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
Two policemen beaten by bikers

रणजीत नगर में एक बाइक सवार से कागजात मांगना दो सिपाहियों को काफी भारी पड़ गया। बाइक चालक ने छह सहयोगियों के साथ सिपाहियों को पुलिस पिकेट में बंधक बना लिया और उनकी इतनी पिटाई की कि दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

विज्ञापन


इतना ही नहीं दोनों पुलिसकर्मियों को आरोपियों के कब्जे से छुड़ाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा। रणजीत नगर थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, गंभीर चोट पहुंचाने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रणजीत नगर थाने में तैनात जमालुद्दीन अपने सहयोगी सिपाही धरमराज के साथ 26 अप्रैल की रात शिव चौक पर वाहनों की तलाशी ले रहा था।

धरमराज ने ब्लॉक सात की ओर से आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोका। दोनों ने हेल्मेट नहीं पहन रखा था। पुलिसकर्मियों ने उनसे कागजात दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाने आए पुलिसवाले को भी बनाया शिकार

Two policemen beaten by bikers

यह सुनते ही बाइक चला रहा शिव चौक निवासी अजय राणा (22) और साथी स्ट्रीट नंबर 18 निवासी अजय भोजगी (25) ने पुलिसकर्मियों को गाली देना शुरू कर दिया।

पुलिसकर्मियों के विरोध करने पर आरोपियों ने जमालुद्दीन को लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। सिपाही करमचंद वहां पहुंचकर बीच बचाव करने लगा।

शोरगुल सुनकर अजय राणा के परिचित पंकज, अमन राणा, नरेश कुमारी, नीटू और अयूब खान वहां पहुंच गए। परिचितों को देखकर अजय ने उनसे पुलिसकर्मियों की पिटाई करने के लिए कहा।

पीटने के बाद फाड़ दी वर्दी

Two policemen beaten by bikers

भीड़ के बीच सभी जमालुद्दीन और करमचंद को खींचकर पुलिस पिकेट में ले गए और वहां बंधक बनाकर उनके सिर पर भारी वस्तु से हमला कर दिया। दोनों पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए। आरोपियों ने उनकी वर्दी भी फाड़ दी।

एक सिपाही ने घटना की जानकारी थाने में दी और अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की। वहां पहुुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और आरोपियों के कब्जे से पुलिसकर्मियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

दोनों के सिर में टांके लगे हैं। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए अजय राणा, अजय भोजगी, पंकज गौर और अमन राणा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed