फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two persons arrested by police in possession of counterfeit currency notes in denominations in delhi

दिल्ली: हरि नगर में छप रहे थे नकली नोट, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

Sat, 29 Sep 2018 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two persons arrested by police in possession of counterfeit currency notes in denominations in delhi
आरोपी

मध्य जिला पुलिस ने नकली नोट छापकर चलाने वाले दो बदमाशों किदवई नगर मोहल्ला, कानपुर, यूपी निवासी मनीष (29) और कुछेजा-सहकारी नगर, बुलंदशहर निवासी नईम अंसारी (37) को दबोचा है। इनके पास से एक लाख 23 हजार 550 रुपये के नकली नोट, इन्हें छापने में इस्तेमाल प्रिंटर, कागज और अन्य सामान बरामद हुआ है। बरामद सभी नोट 500, 200 और 50 के हैं। पहाड़गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रणधावा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6.00 बजे आरके आश्रम के पास उनकी टीम ने एक ऑटो को रोका। ऑटो चालक से वार्ता के दौरान पीछे बैठा मनीष सकपकाने लगा। 
विज्ञापन


पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से 200 के 32 नकली नोट बरामद हुए। ऑटो चालक ने बताया कि वह उसे करोल बाग से आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन तक लेकर आया है। पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नईम के साथ मिलकर हरि नगर इलाके में नकली नोट छापता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हरि नगर के मकान पर छापा मारकर नईम को दबोच लिया। वहां से करीब एक लाख 17 हजार, 150 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। घर से एक प्रिंटर, कागज के बंडल, स्याही व अन्य सामान बरामद हुआ। नईम ने बताया कि वह रघुबीर नगर में जुआ खेलने के दौरान मनीष से मिला था। 

दोनों पर मोटा कर्ज था। इसलिए उसने नकली नोट छापना सीखा। आरोपी बगैर सुरक्षा धागे के नोट छापते थे। नोटों को रात को बाजारों या शराब की दुकान पर चलाते थे। कुछ नोटों को यह महज 10 फीसदी कीमत में बेच देते थे। 

50 रुपये का नोट बनाने में तो इन्होंने इतनी महारत हासिल कर ली थी कि उसमें सुरक्षा धागा भी डालने लगे थे। ये पिछले कुछ समय में करीब 1.50 लाख के नकली नोट बाजार में चला चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed