{"_id":"66fe2b41fa66365901003a69","slug":"two-people-were-attacked-with-a-knife-in-moti-nagar-area-one-died-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कहासुनी में दबंगों ने स्कूटी सवार दो लोगों पर किया चाकू से हमला, एक की मौत; आरोपियों की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कहासुनी में दबंगों ने स्कूटी सवार दो लोगों पर किया चाकू से हमला, एक की मौत; आरोपियों की तलाश में पुलिस
Thu, 03 Oct 2024 10:57 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 03 Oct 2024 10:57 AM IST
सार
मृतक की शिनाख्त शाहनवाज के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान नफीस के रूप में हुई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोती नगर इलाके में बुधवार देर रात कहासुनी के दौरान कुछ लोगों ने स्कूटी सवार दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त शाहनवाज के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान नफीस के रूप में हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित रात में स्कूटी से शादीपुर रेलवे लाइन के पास घूम रहे थे, इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों से उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। पुलिस घायल का बयान लेने की कोशिश कर रही है, पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन