{"_id":"6a2adffafffad9e65a0ea4f4","slug":"two-people-including-a-minor-attacked-with-a-knife-in-azadpur-village-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140509-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आजादपुर गांव में नाबालिग समेत दो पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आजादपुर गांव में नाबालिग समेत दो पर चाकू से हमला
विज्ञापन
पुलिस दोनों ही मामले में प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में बदमाशों ने अलग-अलग जगहों पर एक नाबालिग समेत दो लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को पुलिस ने बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस अलग अलग मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान कर रही है। जानकारी के मुताबिक घायलों की पहचान 17 साल के गोलू और 19 साल के सूरज के रूप में हुई है। पहली घटना आजादपुर गांव के बुद्ध मंदिर के पास का है। 17 साल का गोलू कुमार छत पर सो रहा था। रात करीब 11.30 बजे गोलू के मामा को किसी ने बताया कि उसके भांजे को चाकू मार दिया है। उसके मामा ने बताया कि वह छत पर पहुंचे तो उनके भांजे के गले में चाकू लगा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरा आजादपुर गांव स्थित पप्पू डेयरी के पास का है। पुलिस को बुधवार रात एक युवक के हाथ, पैर और पेट में चाकू मारने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल 19 साल के सूरज को अस्पताल में भर्ती कराया। सूरज के पिता अनिल ने बताया कि उनका बेटा बुधवार रात करीब 10 बजे दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर गया था। कुछ ही देर बाद पता चला कि उसके बेटे को किसी ने चाकू मार दिया है।