{"_id":"5e11d5e98ebc3e879a409f7c","slug":"two-people-have-been-injured-after-a-house-collapsed-in-gandhi-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः गांधी नगर में गिरा बंद पड़ा तीन मंजिला जर्जर मकान, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः गांधी नगर में गिरा बंद पड़ा तीन मंजिला जर्जर मकान, दो घायल
Sun, 05 Jan 2020 05:56 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 05 Jan 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
गांधी नगर इलाके में इमारत गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी नगर इलाके में रविवार शाम एक जर्जर तीन महिला मकान भरभराकर जमींदोज हो गया। करीब 25 साल पुराना मकान कई सालों से बंद था। पिछले कुछ दिनों से मकान मालिक यहां मरम्मत का काम करवा रहा था। हादसे के समय वहां काम कर रहे दो मजदूर जख्मी हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दूसरे का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
गली में गिरे मलबे में वहां खड़े कई दोपहियां वाहन दब गए। देर रात को पुलिस, दमकल विभाग और एमसीडी की टीम मलबा हटाने में लगे थे। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गली नंबर-3, सरस्वती भंडार, गांधी नगर में शाम करीब 4.45 बजे हादसा हुआ। यहां करीब 25 गज का तीन मंजिला मकान बना हुआ था। पिछले करीब छह सालों से मकान जर्जर होने के कारण बंद था। पिछले कुछ दिनों से मकान मालिक ऊपरी मंजिलों पर मरम्मत का काम करवा रहा था। इसके लिए उसने दो मजदूरों को मकान में काम पर लगाया हुआ था। रविवार शाम को अचानक मकान भरभराकर गिरने लगा। एक मजदूर ने ऊपर से ही छलांग लगा दी, जबकि एक मलबे के नीचे दब गया। मकान का सारा मलबा गली में गिरा।
विज्ञापन
गनीमत यह रही कि हादसे के समय गली से कोई गुजर नही रहा था। मकान गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग मदद को भागे। मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल की चार गाडिय़ों के अलावा, कैट्स एंबुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंचे। इस बीच लोगों ने मलबे में दबे मजदूर को एंबुलेंस की मदद अस्पताल पहुंचाया गया। ऊपर से छलांग लगाने वाले मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा ने बताया कि हादसे में दो मजदूरों को चोट लगी है, बाकी किसी के हताहत होने की सूचना नही है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मकान मालिक का पता लगाकर उससे पूछताछ करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।