{"_id":"6853a383cf00e997480a7c40","slug":"two-people-died-of-corona-in-delhi-today-2025-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Corona Cases: राजधानी में डरा रहा कोरोना, आज दो महिलाओं की मौत; जानें मरने वालों का कितना पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Corona Cases: राजधानी में डरा रहा कोरोना, आज दो महिलाओं की मौत; जानें मरने वालों का कितना पहुंचा आंकड़ा
Thu, 19 Jun 2025 11:15 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:15 AM IST
सार
राजधानी दिल्ली में कोरोना से गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गई। वहीं बीते बुधवार को कोरोना से एक और मौत का मामला सामने आया था। राजधानी में हर दिन कोरोना से मौतें हो रही हैं।
विज्ञापन
कोविड 19
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में हर दिन बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। आए दिन कोरोना की वजह से मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना से दो महिलाओं की मौत हो गई। जिसके बाद दिल्ली में अब तक कोरोना से 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
एक 67 वर्षीय महिला को एचटीएन, किडनी रोग, कोविड निमोनिया, सेप्सिस, रिफ्रैक्टरी सेप्टिक शॉक जैसी बीमारियां थी। वहीं दूसरी 74 वर्षीय महिला को सीएडी, रुमेटीइड आर्थराइटिस, एलआरटीआई, सेप्टिक शॉक के साथ एमओडीएसएस बीमारी ने घेर रखा था। दोनों महिलाओं की मौत हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना से 65 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम
बीते बुधवार को कोरोना से एक और मौत का मामला सामने आया था, 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। कोरोना से बुधवार तक 13 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 60 से अधिक नए मरीज मिले थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के कोविड डैशबोर्ड के अनुसार सक्रिय मरीजों की संख्या 620 हो गई है। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 65 रही। कोरोना से संक्रमित बुजुर्ग कई दूसरी बीमारियों से जूझ रहा था, इसमें कार्सिनोमा ओरल कैविटी (मुंह का कैंसर), एक्यूट किडनी इंजरी सहित एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (फेफड़ों का खराब होना) था।
दिल्ली में एक जनवरी 2025 से लेकर अब तक कोरोना के 2480 मामले सामने आ चुके हैं। देशभर में कोरोना के कुल मामलों में दिल्ली दूसरे नंबर पर है। डॉक्टरों की मानें तो कोरोना के मरीजों में हल्के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इसमें खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : Corona Cases: फरीदाबाद में कोरोना के छह नए मरीज आए सामने, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 124
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन