फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two people died in road accident in khurja ghaziabad

तेज रफ्तार कार हुई अनियंत्रित, बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

Sat, 20 Apr 2019 07:52 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतारी (खुर्जा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतारी (खुर्जा) Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Apr 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
two people died in road accident in khurja ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर

कस्बे में बृहस्पतिवार देर शाम कार की टक्कर से घायल बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। चालक की तलाश जारी है। इसके अलावा जिले में अलग-अलग स्थानों पर चार सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


अलीगढ़ जनपद के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव ओखलना निवासी अजय (42) पुत्र मुंशीलाल, बबलू (40) पुत्र रामफल किसी कार्य से छतारी के गांव धौरऊ आए थे। वहां से वह धौरऊ निवासी उमेश के साथ बाइक पर देर रात वापस अलीगढ़ लौट रहे थे। जब वह अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर गांव किशनपुर के पास पहुंचे तो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने फोन कर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां देर रात अजय ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार सुबह बबलू की भी मौत हो गई। घायल उमेश की हालत में सुधार बताया जा रहा है। छतारी थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों की सूचना पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed