फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two people died in collision between car and taxi in Siri Fort area

दिल्ली में रफ्तार ने ली जान: कार ने टैक्सी को मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Wed, 07 Jan 2026 05:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 07 Jan 2026 05:53 PM IST
सार

Delhi Road Accident: दक्षिण दिल्ली के सिरी फोर्ट इलाके में बुधवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Two people died in collision between car and taxi in Siri Fort area
कार और टैक्सी के बीच टक्कर - फोटो : एएनआई

विस्तार

दक्षिण जिले के हौजखास थाना क्षेत्र के सिरी फोर्ट रोड पर बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार कार ने टैक्सी को जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी। इससे एक सवारी रंजीत (30) और टैक्सी चालक गिरिजा (31) की मौत हो गई। दूसरी सवारी सुमित (20) की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। टैक्सी को टक्कर मारने वाले सिट्रोऐन कार के चालक उदय पार्क, दक्षिण दिल्ली निवासी छात्र कृष्णांश कपूर (21) को गिरफ्तार कर लिया था और कार को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन


दक्षिण-जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुधवार सुबह करीब 4.20 बजे अगस्त क्रांति मार्ग पर हुई इस घटना की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली। पंचशील फ्लाईओवर की ओर से एंड्रयूज गंज की दिशा में जा रही एक सिट्रोऐन ने बलबीर सक्सेना मार्ग की ओर दाहिने मुड़ रही टैक्सी को जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी में सवार चालक समेत तीनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस से टैक्सी कार को काट कर सवारी सुमित व रंजीत और चालक गिरिजा को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने सुमित व गिरिजा को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुमित व रंजीत ढोल बजाते हैं और नेहरू नगर, लाजपत नगर में रहते हैं। ये रात को किसी कार्यक्रम में ढोल बजाकर वापस घर लौट रहे थे। वह गिरिजा की हुंडई एक्सेंट टैक्सी बुक की थी। आरोपी सिट्रोऐन कार चालक दोस्त के घर से अपने घर लौट रहा था।

आरोपी छात्र एमबीए कर रहा है
आरोपी कृष्णांश कपूर इग्रू से एमबीए कर रहा है। वह बुधवार सुबह दोस्त के घर से अपने घर जा रहा था। वह घर पहुंचने वाला था कि उसने टैक्सी को टक्कर मार दी। दुर्घटना वाली जगह से उसका घर कुछ ही मीटर की दूरी है।

पुलिस ने ब्लड सैंपल के नमूने लिए
आरोपी छात्र पुलिस को दलील दे रहा है कि उसका मोबाइल कार के अंदर गिर गया था। मोबाइल उठाने के प्रयास में वह कार पर नियंत्रण खो बैठा। इससे उसकी कार ने टैक्सी को टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एल्कोमीटर से ये पता नहीं लग रहा है कि आरोपी छात्र ने शराब पी रखी थी। उसने शराब पीने की पुष्टि के लिए खून के नमूने जांच के लिए लिए हैं।

ऐसे हुआ एक्सीडेंट
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा उस समय हुआ जब टैक्सी दाहिने मोड़ पर थी। दुर्घटना के सही क्रम का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शुरूआती जांच में सिट्रोऐन कार चालक छात्र की गलती सामने आ रही है। टक्कर से तीनों पीडि़त कार में बुरी तरह फंस गए थे।


सुमित व रंजीत रिश्तेदार थे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायल सुमित व मृतक रंजीत दोनों रिश्तेदार थे। ये ढोल बजाते का काम करते थे और एक साथ ही ढोल बजाने जाते थे। दक्षिण जिले की हौजखास थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed