{"_id":"9f97dab137d4fa9882ba26ee1c77ebd6","slug":"two-people-are-died-in-road-accident-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण कोहरे ने ली दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण कोहरे ने ली दो की जान
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 23 Dec 2013 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे के कारण दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर खड़ी कार में एक अन्य कार की टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार रात हुई इस घटना में हीरो मोटो कॉर्प के दो अस्थायी कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
दिल्ली के बुराड़ी में रहने वाले हीरो मोटो कॉर्प के छह कर्मचारी रात को ड्यूटी के लिए ईको कार (डीएल 8सी एडब्ल्यू 2245) से गुड़गांव आ रहे थे। ये सभी कंपनी में अस्थाई कर्मचारी के तौर पर मशीन ऑपरेटर के पद पर नियुक्त थे।
विज्ञापन
जब कार एक्सप्रेसवे पर स्थित इफ्को चौक के पास पहुंची तो उसमें बैठे एक कर्मचारी ने उलटी होने की शिकायत करते हुए कार रोकने के लिए कहा। इस पर चालक ने कार को इफ्को चौक फ्लाईओवर पर एक किनारे करके रोक दिया।
विज्ञापन
चालक ने पार्किंग लाइट भी जलाई थी। बताते हैं कि कोहरा इस कदर था कि पीछे से आ रही एक अन्य कार ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में बैठा कर्मचारी विनीत पांडे (26) पुत्र ओंकार निवासी (उत्तर प्रदेश) कार से उछलकर फ्लाईओवर के नीचे जा सड़क पर जा गिरा।
कार से बाहर निकलकर उल्टी कर रहे कर्मचारी गणेश की भी मौके पर ही मौत हो गई। इस कार में सवार कर्मचारी राजेश, अनुरोध, प्रमोद व नरेंद्र भी घायल हो गए। कार में टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान हुंडई की आईटेन (डीएल3 सीडीआर 1946) के तौर पर हुई है।
इसे आरडी सिटी में रहने वाला हिमांशु चला रहा था। हिमांशु का प्रॉपर्टी का काम है। अपनी पत्नी व डेढ़ साल की बच्ची के साथ वापस आ रहा था। टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी अस्पताल में दाखिल कराया है।