फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two officers arrested for posting false information on Supreme Court website

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर गलत पोस्ट, दो अधिकारी गिरफ्तार, भेजा गया सात दिन की रिमांड पर

Tue, 09 Apr 2019 05:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Apr 2019 05:20 AM IST
विज्ञापन
Two officers arrested for posting false information on Supreme Court website
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर गलत जानकारी पोस्ट करने के आरोप में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सुप्रीम कोर्ट के दो बर्खास्त अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। पटियाला हाउस कोर्ट के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुमित आनंद ने सोमवार को मानव शर्मा और तपन कुमार चक्रवर्ती को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। कोर्ट ने कहा कि दोनों आरोपियों पर गंभीर आरोप हैं। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों ने उद्योगपति अनिल अंबानी को सुप्रीम कोर्ट में पेश होने से बचाने के लिए शीर्ष अदालत के एक आदेश के साथ छेड़छाड़ कर उसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था। इस मामले में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने दोनों को बर्खास्त कर क्राइम ब्रांच को मामला दर्ज कर छानबीन के आदेश दिए थे। अपराध शाखा ने रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एरिक्सन कंपनी के बकाया भुगतान के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। रिलायंस कम्यूनिकेशन के चेयरमैन अनिल अंबानी व अन्य को बकाया राशि का भुगतान करना था। 
विज्ञापन


इस मामले में शीर्ष अदालत के तीन आदेशों में अवमानना की सुनवाई के दौरान जस्टिस आरएफ नरीमन की अदालत ने अनिल अंबानी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। आदेश सुनकर उसे नोट करने वाले दोनों आरोपी अधिकारियों ने अनिल अंबानी को कोर्ट में पेश होने की छूट देने का आदेश सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। जस्टिस नरीमन को जब इसका पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत चीफ जस्टिस से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों अधिकारियों को 7 जनवरी को बर्खास्त कर क्राइम ब्रांच को इस संबंध में मामला दर्ज करने के आदेश दिए। मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed