फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two nigerians arrested with heroin worth six crores from janakpuri

Drugs Smuggler Arrested: छह करोड़ की हेरोइन के साथ दो नाइजीरियन गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया डेढ़ किलो माल

Tue, 24 May 2022 02:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 May 2022 02:40 AM IST
सार

पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। दोनों ही आरोपी उत्तम नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे।

विज्ञापन
two nigerians arrested with heroin worth six crores from janakpuri
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 1.5 किलोग्राम हेरोइन के साथ दो नाइजीरियन नागारिकों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान जेम्स (32) और एमन्यूल (33) के रूप में हुई है। दोनों स्कूटी पर सवार होकर हेरोइन सप्ताई करने आए थे। आरोपियों के पास से बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत छह करोड़ से अधिक की बताई जा रही है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर इनके बाकी साथियों की तलाश करने का प्रयास कर रही है। इस बात का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों कहां से हेरोइन लाए थे। इसके अलावा आगे यह किसे सप्लाई की जाना थी।

विज्ञापन


अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम को सूचना मिली कि दो विदेशी नागरिक पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी इलाके में ड्रग्स की सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना के बाद फौरन एक टीम का गठन कर दिया गया। टीम को जनकपुरी भेज दिया गया। शाम करीब 7.15 बजे दोनों आरोपी स्कूटी पर सवार होकर वहां पहुंचे। दोनों की तलाशी लेने पर दो अलग-अलग बैग से इनके पास कुल डेढ़ किलो हेरोइन बरामद हुई। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। दोनों ही आरोपी उत्तम नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed