{"_id":"5c47cefbbdec2259c53e042a","slug":"two-neighbors-assault-teenage-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पड़ोसी युवकों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पड़ोसी युवकों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म
Wed, 23 Jan 2019 07:48 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 23 Jan 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में एक किशोरी को पार्क में ले जाकर दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी पड़ोस की दुकान से दूध लेने गई थी। आरोपियों ने उसके भाई का एक्सीडेंट होने की बात कही और बाइक पर बैठाकर ले गए। पीड़ित परिजनों ने दोनों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ती है।
साहिबाबाद की एक कॉलोनी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। उनके चार बच्चे हैं। उनकी दूसरे नंबर की बेटी (15) दिल्ली की एक स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा है। परिजनों का आरोप है कि वह सोमवार को साहिबाबाद में रहने वाली अपनी नानी के यहां गई हुई थी। शाम करीब छह बजे वह घर के पास ही दुकान से दूध लेने गई। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले गोलू और अतुल बाइक पर आए। उन्होंने किशोरी से बोला कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है, वह उसे लेने आए हैं।
इसके बाद दोनों उसे बाइक पर किसी सुनसान स्थान पर एक पार्क में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी रात करीब 9 बजे उसे घर के पास छोड़ कर फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन साहिबाबाद थाने पहुंचे और देर रात को दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ साहिबाबाद डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गोलू और अतुल पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। देर रात पुलिस ने एक आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका साथी अतुल अभी फरार है। पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
किशोरी का मेडिकल कराया
सीओ ने बताया कि घटना में प्रयुक्त बाइक गोलू की थी। पूछताछ में जानकारी हुई है कि गोलू एक निजी अस्पताल में सफाई कर्मी का काम करता है। पूछताछ में उसने घटना में शामिल होने की बात से इंकार किया है। अतुल उसकी बाइक लेकर गया था। बाइक उसकी होने के चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार दोपहर को किशोरी को मेडिकल कराया गया।
थाने में रिपोर्ट दर्ज, एसएचओ बोले-जानकारी नहीं
घटना के बाद सोमवार देर रात को पूरे मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इस संबंध में जब जानकारी की गई तो मंगलवार सुबह एसएचओ साहिबाबाद का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। चौकी इंचार्ज जांच करने में जुटे हैं। उनसे जानकारी कर बताया जाएगा।