फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two more health workers corona in Hindu Rao

हिंदूराव में दो और स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना

Tue, 19 May 2020 10:49 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 19 May 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Two more health workers corona in Hindu Rao
हिंदू राव अस्पताल - फोटो : एएनआई

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े हिंदूराव अस्पताल में दो और स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। यह स्वास्थ्यकर्मी उसी कोरोना मरीज के संपर्क में आए हैं जिसके संपर्क में आने से दो दिन पहले छह स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए थे। यहां अब तक आठ स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण फैल चुका है।

विज्ञापन

 

दो दिन पहले कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से मेडिसिन विभाग का डॉक्टर, एक डायलिसिस टेक्निशियन, तीन नर्स और एक वार्ड ब्वॉय संक्रमित हो गए थे। इसके बाद 70 स्वास्थ्यकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें से अभी कई स्वास्थ्यकर्मियों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आना बाकी है। 

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि गत दिनों अस्पताल में एक किडनी का मरीज पहुंचा था। जिसे इमरजेंसी में रखने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर दिया गया था, लेकिन बाद में तबीयत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में रखा गया जब उसका कोरोना टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed