{"_id":"b496da61ad924f0c8931b9dd52a8a910","slug":"two-months-later-the-court-office-will-open-for-the-time-being-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह बाद आज-कल खुलेगी कोर्ट-कचहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह बाद आज-कल खुलेगी कोर्ट-कचहरी
अमर उजाला,
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले करीब दो माह से अपने केस के मामले में कचहरी के चक्कर लगा रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे वकील अब मंगलवार और बुधवार को कार्य करेंगे।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पंडित और सचिव योगेंद्र कौशिक ने बताया कि वादकारियों की परेशानी को देखते हुए सप्ताह में मंगलवार और बुधवार को काम किया जाएगा।
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की लगातार मांग चली आ रही है। इसके लिए अधिवक्ता सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को हड़ताल पर रहकर अपना विरोध जताते थे।
12 नवंबर को पश्चिमी यूपी हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आहवान पर पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के अधिवक्ताओं ने हड़ताल की घोषणा की थी तभी से कचहरी में न्यायिक कार्य बाधित हो रहा था। हड़ताल केचलते बंदियों की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन