फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two miscreants arrested for robbing people by posing as e-rickshaw drivers

Delhi NCR News: ई-रिक्शा चालक बनकर लूटपाट करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली।
राजौरी गार्डन इलाके में ई-रिक्शा चालक बनकर लूटपाट करने वाले बदमाश को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पहचान रघुवीर नगर निवासी कमल और दर्शन के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल सहित तीन मोबाइल, चाकू, ई-रिक्शा और कपड़े बरामद किए हैं। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 18 अप्रैल को राजौरी गार्डन थाना पुलिस को सुभाष नगर डीडीए पार्क गेट के पास लूटपाट की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पार्क की ओर जा रहा था, तभी ई-रिक्शा पर सवार दो लोगों ने उसे रोक लिया। उनमें से एक ने चाकू मारने की धमकी दी और उसका फोन लूट लिया। जांच के दौरान पुलिस ने 40 सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमल पर पहले से एक आपराधिक मामला दर्ज है, वहीं दर्शन की कोई पिछली संलिप्तता नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed