{"_id":"67e64fd6951812ba2901b517","slug":"two-miscreants-arrested-after-encounter-in-tilak-nagar-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Encounter: विकासपुरी के बाद तिलक नगर में मुठभेड़, एक सिपाही के पेट में लगी गोली, दो बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Encounter: विकासपुरी के बाद तिलक नगर में मुठभेड़, एक सिपाही के पेट में लगी गोली, दो बदमाश दबोचे
Fri, 28 Mar 2025 12:59 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:59 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली में आज दो मुठभेड़ सामने आई। एक विकासपुरी इलाके में और दूसरी तिलक नगर में हुई। तिलक नगर में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : istock
विस्तार
बाहरी जिला स्पेशल स्टाफ और बदमाशों के बीच तिलक नगर के संतगढ़ में मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी में एक गोली सिपाही संदीप के पेट में लगी। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल सिपाही को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल और एक बाइक बरामद की है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया की पुलिस टीम सुल्तानपुरी में लूटपाट के मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस को वारदात में शामिल बदमाशों के संतगढ़ में छिपे होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
स्पेशल स्टाफ की टीम 27 मार्च की रात संतगढ़ के एक मकान पर पहुंची। पुलिस के आने की जानकारी के बाद दो बदमाश भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। एक गोली पीछा कर रहे सिपाही संदीप के पेट में लगी। टीम के अन्य सदस्यों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को दबोच लिया। वहीं घायल संदीप को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन