{"_id":"62389c7fbacbd414993c0869","slug":"two-miscreants-absconding-with-womens-jewelry-and-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दो बदमाश महिला के गहने और मोबाइल लेकर फरार, किया कुछ ऐसा कि महिला को कुछ समय नहीं रहा याद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दो बदमाश महिला के गहने और मोबाइल लेकर फरार, किया कुछ ऐसा कि महिला को कुछ समय नहीं रहा याद
Mon, 21 Mar 2022 09:11 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:11 PM IST
सार
दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में दो बदमाशों ने महिला को ठगी का शिकार बनाया है।बहन को छोड़कर घर जा रही महिला से बदमाशों ने पता पूछने के बहाने इधर-उधर की बात करने लगे। महिला के अनुसार कुछ समय बाद उसे कुछ भी याद नहीं रहा। इस दौरान आरोपी महिला के गहने और मोबाइल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
महिला का ध्यान भटकाकर बदमाश ले उड़े गहने व मोबाइल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक बुजुर्ग महिला का ध्यान भटकाकर उससे गहने की ठगी करने का मामला सामने आया है। पता पूछने के बहाने दो युवक महिला से बात करने लगे और इस दौरान गहने और मोबाइल लेकर फरार हो गए। धोखाधड़ी और ठगी का अहसास होने पर महिला ने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
सुशीला राणा (65) सपरिवार बादली गांव में रहती है। वह घरेलू महिला है। रविवार को उसकी बहन गोमती उससे मिलने के लिए घर आई थी। दोपहर में वह अपनी बहन को छोड़ने के लिए चौक तक आई थी। वहां से वह वापस जा रही थी। इसी दौरान दो युवक उसके पास आया। एक युवक के पास बैग था। युवक ने सुशीला से आनंद विहार जाने का रास्ता पूछा।
विज्ञापन
सुशीला के मुताबिक उसके बाद दोनों युवक इधर उधर की बात करने लगा। कुछ समय बाद उसे कुछ भी याद नहीं रहा। वह सोने की कान की बाली, अंगूठी और मोबाइल फोन युवकों को दे दिया। सारा सामान लेकर दोनों युवक भाग गए। उनको भागते देख सुशीला को ठगी का पता चला। सुशीला ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। साथ ही पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन