फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two minors who hung policemen on the bonnet of a car were caught

Delhi: कार के बोनट पर पुलिसवालों को लटकाने वाले दो आरोपी पकड़े, गाड़ी भी जब्त; मालिक के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

Mon, 04 Nov 2024 11:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 04 Nov 2024 11:04 PM IST
सार

इन नाबालिगों ने बेरसराय इलाके में रेड लाइट जंप करने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा रोकने पर चालान से बचने के लिए मौके से गाड़ी भगाने का प्रयास किया था, जिस कारण दोनों पुलिसकर्मी गाड़ी के बोनट पर लटककर फंस गए थे। यह घटना शनिवार रात हुई थी।

विज्ञापन
Two minors who hung policemen on the bonnet of a car were caught
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के दो जवानों को बुनेट पर घसीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की किशनगढ़ थाना पुलिस ने कार के बोनट पर दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को लटकाकर जान जोखिम में डालने के मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। साथ ही कार को भी जब्त किया है। इस मामले में कार मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इसकी पुष्टि डीसीपी साउथ वेस्ट सुरेंद्र चौधरी ने की है।

विज्ञापन


इन नाबालिगों ने बेरसराय इलाके में रेड लाइट जंप करने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा रोकने पर चालान से बचने के लिए मौके से गाड़ी भगाने का प्रयास किया था, जिस कारण दोनों पुलिसकर्मी गाड़ी के बोनट पर लटककर फंस गए थे। यह घटना शनिवार रात हुई थी। चालक दोनों पुलिसकर्मियों को सड़क पर गिराकर फरार हो गया था। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो भी सामने आया था। इस मामले पर पुलिस ने किशनगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया। डीसीपी साउथ वेस्ट सुरेन्द्र चौधरी ने बताया 2 नवंबर को बेरसराय की रेड लाइट पर इस घटना की पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया कि एक कार ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर गई है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला कि पीसीआर वैन दो ट्रैफिक कर्मियों को सफदरजंग अस्पताल लेकर गई है। घायलों की पहचान एएसआई प्रमोद और हेड कांस्टेबल शैलेश चौहान के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल एएसआई प्रमोद का बयान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि वसंत विहार ट्रैफिक सर्किल में तैनात हैं। रात लगभग पौने आठ बजे वेंदात देशिका मार्ग की बेर सराय मार्कट रोड पर चालान काट रहे थे। इस बीच एक कार रेड लाइट जंप कर गई, जिसे देख हेड कांस्टेबल शैलेश ने कार को रुकवा लिया। हेड कांस्टेबल ने कार चालक से बाहर आने के लिए कहा। यह सुनकर चालक ने कार काे भगा दिया। इस वजह से दोनाें पुलिसकर्मी कार के आगे बोनट पर लटक गए। पुलिसकर्मी चालक को कार रोकने के लिए लगातार बोलते रहे, लेकिन चालक ने ऐसा नहीं किया और वह कार भगाने के लिए इधर उधर बैक रास्ता तलाशता रहा। दोनों पुलिस वाले करीब बीस मिनट तक बोनट पर लटके रहे और आखिर में चालक उन्हें सड़क पर गिराते हुए कार लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed