फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two men in ghaziabad came in current trap one died

गाजियाबादः मिठाई की दुकान के बाहर टेंट लगा रहे दो लोग आए करंट की चपेट में, एक की मौत

Thu, 12 Nov 2020 03:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 12 Nov 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
two men in ghaziabad came in current trap one died
गाजियाबाद में करंट से मौत - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के खोड़ा में गुरुवार को मिठाई की दुकान के बाहर टेंट लगाने गए दो कर्मचारी करंट की चपेट में आ गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है और दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन


यह हादसा तब हुआ जब पिकअप वाहन से टेंट की पाइप उतारी जा रही थी, उस वक्त पाइप 11 हजार वाट की हाईटेंशन लाइन में टच हो गई। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कल भी एचटी लाइन से हुआ था हादसा
लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी में बुधवार दोपहर तेज धमाके साथ ट्रांसफार्मर फट गया और उससे जुड़ी हाईटेंशन लाइन टूटकर खोखे पर गिर गई। इससे खोखे में आग लग गई, जिसमें 65 वर्षीय बुजुर्ग विजय कांत झा की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि उनके धेवते राजू (18) व खोखे के पास जूते बनाने का काम करने वाले अनिल बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से झुलसे दोनों लोगों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बिजली निगम की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 

लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी में विजय कांत झा परिवार समेत रहते थे। वह कॉलोनी में लगे पंप सेट के आपरेटर थे। साथ ही पंप सेट के पास करीब 20 वर्षों से पान-बीड़ी का खोखा चलाते थे। इनके पास अनिल निवासी नाईपुरा कॉलोनी भी जूते बनाने का काम करते थे।


विजय कांत झा का धेवता राजू भी खोखे पर आकर बैठ जाता था। बुधवार को तीनों लोग खोखे पर थे। दोपहर के समय पंप सेट के पास खंभे पर रखा ट्रांसफार्मर फट गया और उससे जुड़ी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खोखे पर गिर गया। इससे खोखे में आग लग गई। आग की विजय कांत जिंदा जल गए, जबकि राजू और अनिल भी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed