ढाई लाख का कुत्ता गायब : थाने में रिपोर्ट, सोशल मीडिया पर तलाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक कैनल क्लब से डॉबरमैन नस्ल का डॉग गायब हो गया। उसके मालिक ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। कोतवाली में उसके गायब होने की तहरीर दी है।
पुलिस और पीड़ित दोनों डॉग की तलाश कर रहे हैं। बादलपुर गांव निवासी प्रवीण नागर का एयरफोर्स स्टेशन के पास डॉग कैनाल क्लब ऑफ इंडिया के नाम से ऑफिस है।
वहीं पर फार्म हाउस में सात-आठ डॉग पाल रखे हैं। डॉग रखने के लिए उन्होंने चेन्नई की संस्था से रजिस्ट्रेशन करा रखा है।
सोशल मीडिया पर भी ब्लैकटेन की तलाश
वह शुक्रवार रात कर्मचारी को फार्म हाउस पर छोड़कर घर चले गए थे। रात में करीब डेढ़ बजे ब्लैकटेन नाम का डॉबरमैन नस्ल का डॉग गायब हो गया। प्रवीण ने बताया कि यह यूरोपियन नस्ल है जो काफी अलग और महंगा है।
इसकी कीमत करीब ढाई से पांच लाख रुपये की है। जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। साथियों संग रात से ही उसे तलाशना शुरू कर दिया।
उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने ब्लैकटेन को तलाश करने की अपील की है।