फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two lakh siphoned off from account by downloading app in ghaziabad

गाजियाबादः एप डाउनलोड कराकर खाते से दो लाख उड़ाए

Mon, 18 May 2020 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 May 2020 06:36 AM IST
सार

  • पेटीएम केवाईसी केयर का कर्मचारी बताकर उड़ाए 2 लाख 16 हजार
  • मोबाइल पर रकम निकलने का मैसेज आने पर ठगी का पता चला
  • पुलिस जुटी पड़ताल में

विज्ञापन
Two lakh siphoned off from account by downloading app in ghaziabad
Cyber Crime - फोटो : Social Media

विस्तार

साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को लगातार अपना निशाना बनाया जा रहा है। इसी क्रम में सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक कंप्यूटर ऑपरेटर के खाते से साइबर अपराधियों ने स्वयं को पेटीएम केवाईसी केयर का कर्मचारी बताकर बंद एटीएम चालू करवाने के नाम पर एक एप डाउनलोड करवाकर दो लाख 16 हजार रुपये उड़ा दिए। 

विज्ञापन


मोबाइल पर रकम निकलने का मैसेज आने पर ठगी का पता चला तो मामले की जानकारी संबंधित बैंक और पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


सद्दीक नगर में रहने वाले रविकांत शर्मा नोएडा की एक कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं और उनका पेटीएम बंद है। जिसे दोबारा चालू करवाने के लिए कस्टूमर केयर सेंटर पर फोन मिलाया। बात करते समय कॉल कट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तत्काल बाद उनके मोबाइल पर एक कॉल आया और कॉलर ने कहा कि वह पेटीएम केवाईसी केयर से बोल रहा है। इस पर रविकांत शर्मा ने दोबारा बंद पेटीएम को चालू करने के लिए कहा। 

फिर उन्होंने कॉलर के कहने पर एक एप डाउनलोड किया। एप डाउनलोड करते ही उनके खाते से दो लाख 16 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर रकम निकलने का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। 


उन्होंने मामले की जानकारी संबंधित बैंक और पुलिस को दी। सिहानी गेट कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। इससे पहले हिंडन विहार में रहने वाले सिराजुद्दीन के खाते से साइबर अपराधियों ने 87 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली थी। यह मामला भी सिहानी गेट कोतवाली का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed