फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two lady doctors starts fighting on road

कार टच हुई तो महिला डॉक्टरों के बीच सड़क पर हुई जुतमपैजार

Fri, 07 Aug 2015 10:16 AM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 10:16 AM IST
विज्ञापन
two lady doctors starts fighting on road

नई दिल्ली के द्वारका साउथ इलाके में पार्किंग से कार निकालने के दौरान दूसरी कार से टच हो जाने पर एक महिला चिकित्सक ने दूसरी महिला चिकित्सक की जूते से पिटाई कर दी।

विज्ञापन


शोर शराबा होने पर वहां पहुंचे लोगों ने मामला को शांत करवाया। पीड़ित चिकित्सक की शिकायत पर द्वारका साउथ थाना पुलिस ने मारपीट और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, डॉक्टर मंजू श्रीवास्तव सपरिवार द्वारका सेक्टर छह में रहती हैं। बुधवार को डॉक्टर मंजू पार्किंग से अपनी कार निकाल रही थीं। इसी दौरान एक सेंट्रो कार ने बैक करने के दौरान उसकी कार को पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर जड़ दिए तीन थप्पड़

two lady doctors starts fighting on road

टक्कर मारने के बाद सेंट्रो चला रही महिला कार को भगाने की कोशिश की। लेकिन, मंजू कार से उतर कर उस महिला चालक के पास पहुंची।

मंजू ने कार चला रही महिला को कहा कि एक बार देख भी लें कि कार में क्या नुकसान हुआ है। मंजू का आरोप है कि इतना सुनते ही महिला चालक ने अपने शीशे को उठाकर उसके हाथ को दबाने की कोशिश की।

विरोध करने पर आरोपी महिला नीचे उतर गई और उसके गाल पर तीन चार थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं, आरोपी महिला ने जूते निकालकर मंजू की पिटाई शुरू कर दी।

दोनों महिलाएं हैं डॉक्टर

two lady doctors starts fighting on road

शोर शराबा होने पर वहां काफी लोग जमा हो गए और मंजू को बचाया। मंजू ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस बीच आरोपी महिला वहां से भागने में कामयाब हो गई।

आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि आरोपी महिला का नाम परमिंदर कौर है। वह भी एक डॉक्टर है और निजी क्लीनिक चलाती है।

पुलिस ने मंजू का मेडिकल करवाया और उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed