फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two laborers died after falling from under construction houses in Delhi

मंसूर-दानिश छोड़ गए दुनिया: निर्माणाधीन मकानों से गिर दो मजदूरों की मौत, एक तीसरी तो दूसरा दूसरी मंजिल से गिरा

Mon, 13 Mar 2023 09:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 13 Mar 2023 09:32 PM IST
सार

रात को दानिश के साथ उसके तीन और साथी तीसरी मंजिल पर सो थे। इस बीच देर रात को एक साथी सोते समय डर गया। जिसकी वजह से सभी इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान दानिश तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया

विज्ञापन
Two laborers died after falling from under construction houses in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सोमवार दो अलग-अलग निर्माणाधीन मकानों से गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गई। शास्त्री पार्क में सोमवार तड़के दानिश मकान की तीसरी मंजिल से गिर गया। वहीं, सीलमपुर में पत्थर घिसाई करने वाला युवक दूसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया। इसकी भी मौत हो गई। दानिश की मौत मामले में परिवार ने दोस्तों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अमरोहा, यूपी का रहने वाला दानिश शास्त्री पार्क के एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। रविवार रात को दानिश के साथ उसके तीन और साथी तीसरी मंजिल पर सो थे। इस बीच देर रात को एक साथी सोते समय डर गया। जिसकी वजह से सभी इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान दानिश तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने दोस्तों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीलमपुर मामले में मृतक की शिनाख्त मंसूर आलम के रूप में हुई है। मंसूर का परिवार पश्चिम बंगाल में रहता है। उसके दो भाई दिल्ली में नौकरी करते हैं। वह अपने भाइयों के पास काम के लिए आया था। यहां आकर उसने पत्थर की घिसाई का काम शुरू किया। सोमवार सुबह एक साइट पर वह मशीन लेकर पहुंचा था। अचानक बालकनी से वह नीचे गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed