फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two killed and one injured in a love affair dispute in Delhi

लव ट्राएंगल का खौफनाक अंत: एक गर्भवती महिला, दो पुरुष और मौत का खेल... दिल्ली में डबल मर्डर, खून से सनी सड़क

Sun, 19 Oct 2025 08:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 19 Oct 2025 08:40 AM IST
सार

नबी करीम इलाके में प्रेम प्रसंग के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। गर्भवती शालिनी पर उसके पूर्व प्रेमी आशु ने चाकू से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे पति आकाश को भी आशु ने घायल कर दिया। आकाश ने पलटवार में आशु को उसी चाकू से वार किया। आशु और शालिनी की मौत हो गई, जबकि आकाश अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार, शालिनी पहले आशु के साथ लिव-इन में रहती थी लेकिन हाल ही में पति आकाश के पास लौट आई थी, जिससे आशु नाराज था।

विज्ञापन
Two killed and one injured in a love affair dispute in Delhi
Double Murder in Delhi - फोटो : AI

विस्तार

मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात में प्रेम प्रसंग के विवाद के चलते दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक महिला और उसका पूर्व प्रेमी है और जो घायल है वो मृतक महिला का पति है।

विज्ञापन

 

मृतकों की पहचान आशु उर्फ शैलेंद्र (34 वर्ष), निवासी ए-34, अमरपुरी, नबी करीम और शालिनी (22 वर्ष), निवासी बगीची प्रताप नगर के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति का नाम आकाश (23 वर्ष), निवासी बगीची प्रताप नगर बताया गया है, जो शालिनी का पति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना 18 अक्टूबर की रात करीब 10:15 बजे की है। आकाश अपनी पत्नी शालिनी के साथ उसकी मां शीला से मिलने कुतुब रोड, नबी करीम पहुंचा था। उसी समय, आशु वहां पहुंचा और कथित तौर पर आकाश पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। आकाश किसी तरह हमले से बच निकला। 

विज्ञापन

जिसके बाद ई-रिक्शा में बैठी शालिनी को देखकर, आशु ने कथित तौर पर उस पर चाकू से कई वार किए। आकाश ने देखा कि आशु उसकी पत्नी पर हमला कर रहा है, तो उसने बीच-बचाव किया और अपनी पत्नी को आशु से छुड़ाने की कोशिश की। जब आकाश ने हमला रोकने के लिए बीच-बचाव किया, तो आशु ने उसे भी चाकू मार दिया। इसके बाद आकाश ने आशु को काबू में किया और उसी चाकू से उस पर भी वार कर दिया।

घायल शालिनी और आकाश को शालिनी के भाई रोहित ने एलएचएमसी अस्पताल पहुंचाया, जबकि पुलिस ने आशु को वहीं पहुंचाया। डॉक्टरों ने शालिनी और आशु दोनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि आकाश का इलाज जारी है।

लिव-इन रिलेशनशिप में रही थी शालिनी 
शालिनी की मां शीला के बयान के अनुसार, शालिनी और आकाश की शादी हो चुकी थी, उनके दो बच्चे हैं और शालिनी गर्भवती भी थी। बताया गया है कि शालिनी का आशु से संबंध था और जब वह आकाश से नाराज थी तो वह कुछ समय के लिए आशु के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रही थी। बाद में शालिनी ने आकाश से सुलह कर ली और आशु को छोड़ दिया, जिससे आशु नाराज था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आशु यह दावा करता था कि शालिनी के गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता वही है। आशु और आकाश के बीच विवाद चल रहा था। आशु नबी करीम थाने का बीसी था, जबकि आकाश के खिलाफ भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

नबी करीम थाना पुलिस ने मृतक शालिनी की मां शीला के बयान के आधार पर शीला के बयान पर धारा 103(1)/109(1)बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed