फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two kids died in car due to suffocation

खेल-खेल में कार में लॉक हुईं दो मासूम, दम घुटने से मौत

Thu, 10 Sep 2015 06:42 PM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
two kids died in car due to suffocation

कादरपुर की ढानी में रहने वाले किसान की दो मासूम बच्चियों की कार में दम घुटने से मौत हो गई। दोनों खेल-खेल में इटियोज कार में कैद हो गईं। कार लॉक हो गई। उसे न खोल पाने के चलते दोनों का दम घुटने लगा। तड़प-तड़पकर दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


मामला बुधवार दोपहर 12 से शाम करीब 4 बजे के बीच का है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। कादरपुर की ढानी में घर के सामने खड़ी कार का बटन से लॉक खोल कर दो मासूम बहनें उसके भीतर चली गईं।
विज्ञापन


कार का गेट आटोमेटिक लॉक हो गया। जिसे वह खोल नहीं सकीं। इस दौरान दम घुटने से वह बेहोश हो गईं। शाम चार बजे जब ट्यूशन जाने के समय बेटी की तलाश हुई तो दोनों कार में बेहोश मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के चलते कार में बनी गैस

two kids died in car due to suffocation

परिवार वालों की ओर से उनको निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बादशाहपुर पुलिस ने उनकी पहचान हिमांशी (4) और रितिका (2) पुत्री सतबीर के रूप में की है। हिमांशी यूकेजी में पढ़ती थी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनो के शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि दम घुटने से दोनों की मौत हुई।

बताते हैं कि कार घर के बाहर धूप में खड़ी थी उसमें गर्मी के चलते गैस पहले से बनी हुई थी। लगभग 12 बजे दोनों बच्चियां घर के बाहर गई थीं। साढ़े तीन बजे बाहर तलाश करने के बाद कार में देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed