फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two jack fruit stolen from MP's bungalow, crime branch investigating case

सांसद के दो कटहल चोरी, क्राइम ब्रांच की आफत

Fri, 20 Jun 2014 09:05 PM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
Two jack fruit stolen from MP's bungalow, crime branch investigating case

सात रेसकोर्स स्थित प्रधानमंत्री आवास के पीछे के तरफ विपरीत दिशा में स्थित राज्यसभा सांसद की कोठी में चोरी होने का मामला सामने आया।

विज्ञापन


चोर उनकी कोठी के पेड़ों से दो कटहल चुरा कर ले गए। सांसद के पीए ने तुगलक रोड़ थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को मौके पर बुलाया था।

नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एसबीएस त्यागी ने बताया कि तुगलक रोड थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 379(चोरी) के तहत मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

'बात बस कटहल चोरी होन की नहीं है'

Two jack fruit stolen from MP's bungalow, crime branch investigating case

दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला सिर्फ कटहल चोरी का नहीं है। अति सुरक्षित कहे जाने वाले नई दिल्ली जिले में सांसद की कोठी में चोरी हुई है।

अत: इस चोरी के इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। मामले की जोरशोर से तफ्तीश की जा रही है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जेडीयू के बिहार से राज्यसभा सांसद डॉ. महेन्द्र प्रसाद इंद्रिरा गांधी मेमोरियल के पास स्थित 4, सफदरजंग लेन में रहते हैं।

उनकी कोठी में कटहल के कई पेड़ लगे हुए हैं। सांसद के पीए सुबोधकांत ने तुगलक रोड थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कोठी में लगे कटहल केपेड़ों में नौ कटहल लगी हुई हैं। 17 और 18 जून की रात पेड़ों में लगी दो कटहल चोरी हो गईं।

क्राइम ब्रांच ने किया कोठी का मुआयना

Two jack fruit stolen from MP's bungalow, crime branch investigating case

सांसद के पीए सुबोधकांत ने बृहस्पतिवार सुबह तुगलक रोड थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी। मामले को नई दिल्ली जिले के सीनियर पुलिस अधिकारियों को बताया गया।

सीनियर अधिकारियों के आदेश के बाद सांसद की कोठी पर क्राइम ब्रांच की टीम को भेजा गया।

क्राइम टीम ने कोठी का मुआयना किया और फ्रिंगर प्रिंट आदि उठाने का प्रयास किया गया। नई दिल्ली जिले के सीनियर पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का दौरा किया था। बृहस्पतिवार देर शाम तुगलक रोड थाने में मामला दर्ज कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed