{"_id":"5b930f7f867a557e9f67bd9f","slug":"two-isjk-terrorists-arrested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में आईएसजेके के दो आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान से आतंकियों को नहीं मिल रहे हैं हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में आईएसजेके के दो आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान से आतंकियों को नहीं मिल रहे हैं हथियार
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Sep 2018 05:23 AM IST
विज्ञापन
आईएसजेके आतंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसजेके के गिरफ्तार आतंकी परवेश राशिद और जमशीद जहूर के कब्जे से दो पिस्टल बरामद की गई हैं। इनमें से एक .32 बोर की पिस्टल भारतीय आर्डिनेंस फैक्टरी की है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भारतीय ऑर्डिनेंस फैक्टरी के हथियार आतंकियों के पास पहुंचने की जांच कर रही है। सेल के अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि अब जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकियों को पाकिस्तान से हथियार नहीं मिल रहे हैं। वह पैसे देकर आतंकियों की सहायता कर रहा है। यह भारत के लिए अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकियों से बरामद .32 बोर की पिस्टल भारतीय ऑर्डिनेंस फैक्टरी की है। इसे आतंकियों ने अमरोहा, यूपी में 48 हजार रुपये में खरीदा था। दूसरी पिस्टल 7.65 बोर की है और वह मुंगेर, बिहार की बनी हुई है। आतंकियों ने इसे 35 हजार रुपये में खरीदा था। आतंकियों के पास हथियार खरीदने के लिए रुपये उनके जम्मू कश्मीर स्थित बैंक के खाते में आए थे। खाते में रुपये कहां से, कितने और कब आए थे, इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
उधर, घाटी में आईएसजेके को आईएसआईएस समर्थित बताया जा रहा है। हालांकि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि देश में आईएसजेके आतंकियों की पहली गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है। जम्मू-कश्मीर में भी अभी आईएसजेके आतंकी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। इसके तीन से चार कमांडर मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। स्पेशल सेल के अधिकारी स्पष्ट कह रहे है कि जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकियों को अब पाकिस्तान से हथियार नहीं मिल रहे हैं। वह भारत में ऐसा कोई सबूत देना चाहता, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी कारतूतों को उजागर कर दे।
विज्ञापन
हमेशा निशाने पर रहती है राजधानी
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की मानें तो देश की राजधानी होने के नाते दिल्ली हमेशा आतंकियों के निशाने पर रहती है। दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट्स लगातार मिलते रहते हैं। दिसंबर, 2017 में जैश-ए-मोहम्मद बडे़ हमले की धमकी दे चुका है। दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो भी आतंकियों के निशाने पर रहती है।