{"_id":"5efd399caab0cc716c3671d2","slug":"two-hundred-health-workers-transfered-in-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन में 200 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही दिन में 200 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों का तबादला
Thu, 02 Jul 2020 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Jul 2020 07:04 AM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
लंबे समय से स्टाफ की कमी झेल रहे ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अब 200 से ज्यादा डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को तैनात किया है।
विज्ञापन
इन सभी कर्मचारियों को राजधानी के अलग अलग अस्पतालों से चयनित कर सरकार ने कोविड विशेष राजीव गांधी अस्पताल में तैनात किया है। इनमें रेजीडेंट डॉक्टर भी शामिल हैं। इन सभी कर्मचारियों को सीधेतौर पर अस्पताल के निदेशक के अधीन रखा गया है। इन्हीं की निगरानी में सभी कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 23 डॉक्टर, 10 तकनीशियन, पांच रेडियोग्राफर, चार आहार विशेषज्ञ, 20 ओटी तकनीशियन, छह फॉर्मासिस्ट और 100 नर्सिंग कर्मचारियों को यहां तैनात किया है। कोरोना महामारी के चलते इन कर्मचारियों को अगले आदेश तक यहां सेवाएं देनी होंगी।
विज्ञापन
विभाग ने आदेश में यह भी साफ तौर पर लिखा है कि कोरोना महामारी के इस वक्त में कर्मचारियों का अब तक सराहनीय कार्य रहा है। इसे आगे भी जारी रखना है। इसका सख्ती से पालन किया जाए।