{"_id":"5e3b5e0d8ebc3ee61045e92c","slug":"two-held-for-theft-in-delhi-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा में चोरी, माल लेकर जाते समय दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा में चोरी, माल लेकर जाते समय दो गिरफ्तार
Thu, 06 Feb 2020 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 Feb 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच चोरों ने दिल्ली विधानसभा में सेंध लगा दी। रेनोवेशन के बहाने दो युवक विधानसभा में ठेला लेकर घुस गए। आरोपियों ने पंखे और स्टैबलाइजर उड़ा भी लिए।
विज्ञापन
ठेले पर लादकर वह गेट से निकलने का प्रयास करने लगे तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की नजर उन पर पड़ गई। पुलिस को देखते ही आरोपी सकपका गए। जांच में चोरी का खुलासा हुआ। मामले की सूचना सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी के माल व दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चांदपुर, बिजनौर निवासी मोहम्मद आजाद और नदीम के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से दिल्ली विधानसभा में रेनोवेशन का काम चल रहा है। यहां कई मजदूर काम कर रहे हैं। मंगलवार दोपहर को एसआई राम सिंह की विधानसभा गेट नंबर-1 पर ड्यूटी थी।
दोपहर करीब 3.00 बजे के आसपास दो लड़के अंदर से ठेला लेकर आते हुए दिखाई दिए। ठेले पर कबाड़ का सामान लदा हुआ था। पुलिस को देखकर दोनों युवक सकपका गए। आरोपियों ने कबाड़ पर कपड़ा भी डाला हुआ था।
पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो आरोपी इधर-उधर की बात करने लगे। सामान की जांच की गई तो उसमें पंखे और स्टैबलाइजर मिले। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वह कमरा नंबर-133 में काम कर रहे थे। इन लोगों ने सामान भी वहीं से उड़ाया था।