{"_id":"63601d2972fdd9135a6a8870","slug":"two-groups-of-prisoners-clashed-in-tihar-jail-five-prisoners-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ में तांडव: जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े, पांच बंदी घायल, गणपत बोला- मैं तो बीच बचाव कर रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ में तांडव: जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े, पांच बंदी घायल, गणपत बोला- मैं तो बीच बचाव कर रहा था
Tue, 01 Nov 2022 12:38 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:38 AM IST
सार
जेल कर्मियों ने सभी को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज के लिए ले गए और घटना की जानकारी हरिनगर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
Tihar Jail
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल में एक बार फिर कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। झगड़े में दोनों गुटों के पांच कैदी घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। दोनों गुट के कैदियों ने एक दूसरे पर मारपीट करने, धमकाने और एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। हरिनगर थाना पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना 25 अक्तूबर की रात की है। पुलिस को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से तिहाड़ जेल से कुछ घायल कैदियों को अस्पताल लेकर आने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस दौरान वहां पांच कैदी विकास, धीरज, गणपत, दिनेश और दानिश का इलाज करवाते मिले। गणपत ने पुलिस को बताया कि वह सदर बाजार के एक मामले में पिछले पांच माह से तिहाड़ जेल नंबर तीन में बंद है।
विज्ञापन
रात में दीपक, वरुण, दिनेश अमन और दीपक नाम के कैदी ने किसी बात को लेकर दिलदार नाम के कैदी पर हमला कर दिया। यह देखकर गणपत ने बीच बचाव करने की कोशिश की। इससे गुस्साए कैदियों ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर जेल कर्मी वहां पहुंचे और कैदियों को मारपीट करने से रोका। मारपीट में पांच कैदी घायल हो चुके थे। जेल कर्मियों ने सभी को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज के लिए ले गए और घटना की जानकारी हरिनगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जेल नंबर तीन में आकर पूछताछ की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन