{"_id":"62cdcc362ee2e86d250c9232","slug":"two-groups-fight-over-parking-in-turkman-gate-area-of-daryangaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के सामने ऑटो लगाने से शुरू हुआ झगड़ा: पार्किंग को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के सामने ऑटो लगाने से शुरू हुआ झगड़ा: पार्किंग को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, सात घायल
Wed, 13 Jul 2022 01:07 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:07 AM IST
सार
पार्किंग को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला दरियांगज के तुर्कमान गेट इलाके का है। मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरियांगज के तुर्कमान गेट इलाके में मंगलवार दोपहर पार्किंग को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ऑटो चालक के बयान पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास और कार चालक की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मारपीट के दौरान कार में तोड़फोड़ भी की गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तुर्कमान गेट स्थित ऑटो स्टैंड पर एक कार खड़ी थी। मंगलवार दोपहर एक ऑटो चालक ने कार के आगे अपना ऑटो लगा दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। कार मालिक सुई वालान निवासी उबैद (26) उसका भाई सरीम (24) और आरिफ (28) ने वहां ऑटो वालों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
मारपीट में तुर्कमान गेट निवासी ऑटो चालक आदिल (25), फुरकान (21), डैनियल (22) और मोहम्मद जावेद (60) घायल हो गए। मारपीट में तीनों भाई भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों भाइयों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन