फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two groups clash over election rivalry; youth killed in firing following exchange of bricks and stones.

Delhi NCR News: चुनावी रंजिश में भिड़े दो गुट, ईंट-पत्थर के बाद फायरिंग में एक युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विवाद में 12 लोग घायल, 32 नामजद सहित 20-25 अन्य पर हत्या का केस
विज्ञापन

घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और भारी पुलिस बल तैनात करनी पड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। आकेड़ा थाना क्षेत्र के निजामपुर छावा गांव में मंगलवार देर शाम चुनावी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। वारदात में पूरा गांव गोलियों और चीख-पुकार से गूंज उठा। दो गुटों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में साजिद पुत्र खुर्शीद की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार देर शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ईंट-पत्थरों की बारिश में बदल गई। ग्रामीणों का दावा है कि इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनते ही लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। बताया जा रहा कि संघर्ष के दौरान अब्बास नामक आरोपी ने कथित तौर पर देसी कट्टे से फायर किया। गोली साजिद के माथे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही थाना आकेड़ा पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और जांच अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

ग्रामीणों ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चुनावी रंजिश चली आ रही थी, जिसने मंगलवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक चुनावी रंजिश को घटना का आधिकारिक कारण नहीं माना है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग हुई या नहीं, कितने राउंड गोली चली और घटना की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी हर पहलू से जांच की जा रही है। 32 लोग हुए नामजद: इस मामले में मृतक के पिता खुर्शीद की शिकायत पर थाना आकेड़ा में एफआईआर संख्या 80, दिनांक 22 जुलाई 2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 191(3), 190, 115(2), 126(2), 333, 103(1), 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए), 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एफआईआर में 32 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 20-25 अन्य अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सभी आरोपियों ने एक राय होकर ईंट-पत्थरों से हमला किया और आरोपी अब्बास ने देसी कट्टे से साजिद को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 लोग हुए घायल : इस खूनी संघर्ष में रमजान, हिदायत, मिस्कीन, साहिब, सद्दाम, जुनेद, ताहिर हुसैन, मोहम्मद हुसैन, जुहूरुद्दीन, कादर खान, रियाज मोहम्मद और शबनम सहित कुल 12 लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। आकेड़ा थाना प्रभारी जसबीर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। डाक्टर ने गोली लगने से मौत होने की पुष्टि की है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, गांव में स्थिति सामान्य है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कितनी फायरिंग हुई और मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही किया जाएगा। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है और सभी साक्ष्यों की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है।
फोटो: मृतक साजिद की फाइल फोटो।
फोटो: घटना के बाद गांव निजामपुर में तैनात पुलिसबल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article