{"_id":"5b0dfc9d4f1c1b8b6e8b5501","slug":"two-girls-and-a-boy-sucide-because-low-marks-in-cbse-high-school-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम अंक आने पर दो छात्राओं और एक छात्र ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम अंक आने पर दो छात्राओं और एक छात्र ने जान दी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 May 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में उम्मीद से कम नंबर आने पर तीन विद्यार्थियों ने आत्महत्या कर ली। वसंत कुंज में रेयान स्कूल की छात्रा प्रज्ञा पांडेय (15) ने 70 फीसदी नंबर आने के बावजूद फांसी लगा ली। वह साइंस की पढ़ाई करना चाहती थी। उसके पिता ईडी में काम करते हैं। उधर, द्वारका नार्थ के भरत विहार में रहने वाले रोहित (15) ने पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
70 फीसदी अंक पाने पर रेयान स्कूल की छात्रा ने लगाई फांसी
परिवार वालों ने बताया कि 59 फीसदी नंबर आने से वह काफी तनाव में था। उसने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद जवाब न मिलने पर परिवारवाले दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। छात्र पंखे से लटका हुआ था। उसके पिता दक्षिण नगर निगम में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
द्वारका नार्थ में छात्र पंखे से लटका, डाबरी में छात्रा ने नस काटी
उधर, द्वारका जिले के ही डाबरी में रहने वाली खुशबू ने मैथ्स और साइंस में कम नंबर आने पर अपने हाथ की नसें काट लीं।