फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two foreigners were arrested for supplying cocaine through auto driver

Delhi NCR News: ऑटो चालक के जरिये कर रहे थे कोकीन की सप्लाई, दो विदेशी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
नारकोटिक्स सेल ने महरौली से दबोचा, ऑटो चालक की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
विज्ञापन

137.47 ग्राम कोकीन बरामद, पुलिस पूरा सिंडिकेट खंगालने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी जिला पुलिस ने मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक ऑटो रिक्शा चालक के जरिये रोहिणी और आस पास के इलाके में कोकीन की सप्लाई करवाते थे। ऑटो चालक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर महरौली से दोनों विदेशियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 137.47 ग्राम कोकीन बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान नाईजीरिया निवासी डैनियल चुक्वेबुका (26) और क्लेवी (28) के रूप में हुई।
जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि नारकोटिक्स सेल की टीम ने सूचना पर 16 जुलाई को सतबारी निवासी सद्दाम हुसैन नाम के ऑटो चालक को गिरफ्तार किया था। उसके पास से पुलिस ने 10.44 ग्राम कोकीन बरामद की थी। पूछताछ में सद्दाम ने बताया कि ऑटो चलाने से उसको कम आमदनी हो रही थी। जल्द पैसे कमाने के लिए दोस्तों की मदद से नाइजीरियाई युवकों के संपर्क में आकर उनके लिए ड्रग्स की सप्लाई करने लगा। वह करीब आठ माह से तस्करी में लिप्त था। सद्दाम हुसैन ने बताया कि वह नाइजीरियाई युवक के निर्देश पर रोहिणी, सुभाष प्लेस, पश्चिम विहार और पीतमपुरा में ग्राहकों को कमीशन के आधार पर कोकीन की आपूर्ति करता था। नाइजीरियाई युवक उससे व्हाट्सएप के जरिये संपर्क करता था।
विज्ञापन

निरीक्षक अजमेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच की जिसमें पता चला कि नाइजीरियाई महरौली में किराये पर रहते हैं। पुलिस ने वहां के सीसीटीवी कैमरों की जांच की और चंदन होला गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित उनके घर की पहचान करने के बाद वहां दबिश दी। पुलिस ने घर में मौजूद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी घर की तलाशी के दौरान पुलिस को 137.47 ग्राम कोकीन और इनके कब्जे से एक स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक डैनियल चुक्वेबुका मेडिकल वीजा पर भारत आया है, जबकि दूसरे आरोपी के पास से पासपोर्ट भी नहीं मिला है। पुलिस पूछताछ कर पूरे सिंडिकेट को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed