{"_id":"a306076cfcaf99f4e256b5d9be3300ab","slug":"two-employees-dismissed-for-indiscipline-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों पर सख्त हुए आयुक्त, दो कर्मचारियों को हटाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों पर सख्त हुए आयुक्त, दो कर्मचारियों को हटाया
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 01 Mar 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
आमजन के काम को लेकर मिली शिकायतों की गाज नगर निगम की जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रेशन शाखा में आऊटसोर्स आधार पर कार्यरत दो कंप्यूटर ऑपरेटरों पर गिरी है।
विज्ञापन
इन्ही शिकायतों के आधार पर संयुक्त निगमायुक्त-1 विवेक कालिया ने तुरंत प्रभाव से कंप्यूटर ऑपरेटरों विक्रांत और अमित को निगम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन कर्मचारियों के बारे में कार्य में कोताही व अनियमितता बरतने की शिकायतें भी प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
कालिया ने इन कर्मचारियों को हटाने के साथ-साथ ये निर्देश भी जारी किए हैं कि इनमें से अगर कोई नगर निगम कार्यालय में पाया जाता है तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
कालिया के अनुसार नगर निगम आमजन को जन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और अगर किसी भी कर्मचारी द्वारा भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता बरती जाएगी तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
संयुक्त निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम कार्यालय में अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए आने वाले नागरिकों को संतुष्टिपूर्ण सेवाएं दें तथा उनके साथ शालीनता से पेश आएं, ताकि नागरिकों को अच्छा लगे।
उक्त कर्मचारियों द्वारा नागरिकों के साथ दुव्र्यवहार करने तथा गलत सूचना देने बारे भी शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए इन्हें तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है।