फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two dogs mauled a two year old child in Shahdara Delhi

दिल दहला देने वाला Video: दिल्ली में दो साल के मासूम को कुत्तों ने नोंच डाला, मां के मंदिर से लौट रहा था मासूम

Wed, 24 Jan 2024 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Jan 2024 09:56 PM IST
सार

Dog Attack in Delhi: पल्लवी के पड़ोसियों का कहना है कि आशा के दोनों कुत्ते बहुत खूंखार हैं। इनकी वजह से मोहल्ले वाले परेशान हैं। कई बार कुत्तों के बारे में शिकायत की गई, लेकिन वे सुनते नहीं हैं। 

विज्ञापन
Two dogs mauled a two year old child in Shahdara Delhi
दो साल के बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिले के विश्वास नगर में दिल दहला देने वाली घटना में विदेशी नस्ल के जर्मन शेफर्ड दो कुत्तों ने दो साल के मासूम को बुरी तरह नोच डाला। सोमवार शाम को मां पल्लवी के साथ बच्चा मंदिर से घर लौट रहा था। जैसे ही मां-बेटे घर के सामने पहुंचे तो एक कुत्ता बच्चे का पैर पकड़कर नोचने लगा। पल्लवी बेटे को बचाने के लिए शोर मचाती रही।

विज्ञापन

इस बीच वह खुद भी उसे छुड़ाने की कोशिश करती रही। कुत्ते की मालकिन आशा गौर ने भी कुत्ते को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ता हमला करता रहा। आशा ने एक कुत्ते को पकड़ा तो मकान से दूसरा कुत्ता निकला और मासूम पर हमला कर दिया। मां बच्चे को बचाने के लिए जद्दोजहद करती रही। इस बीच कुत्ते का मालिक सुनील गौर भी पहुंच गया और दूसरे कुत्ते को काबू किया। राहगीर भी मदद को आ गए। बाद में किसी तरह पल्लवी बेटे को लेकर घर में घुस गई। फौरन मासूम को नजदीकी क्लीनिक ले जाया गया, जहां उसे इलाज के लिए हेडगेवार अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। बुधवार को सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ तो फर्श बाजार पुलिस ने मासूम के पिता तनुज नारंग का बयान लेकर कुत्तों के मालिक व मालकिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिर में पूजा के लिए गई थी मां
पल्लवी परिवार के साथ गली नंबर-4, विश्वास नगर में किराये के मकान में रहती है। परिवार में पति तनुज नारंग व दो साल का एक बेटा है। तनुज का कारोबार है। घर के ठीक सामने आशा और सुनील का परिवार रहता है। करीब तीन सालों से दंपती ने जर्मन शेफर्ड नस्ल के दो कुत्ते पाले हुए हैं। सोमवार शाम को पल्लवी बेटे को लेकर पास के मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। शाम करीब 7:30 बजे वह लौट रही थी। घर के सामने पहुंची तो कुत्ते के साथ आशा घर से निकल रही थी। पल्लवी ने उनसे कुत्ते को पकड़ने के लिए कहा, लेकिन कुत्ते ने हमला कर दिया।कुत्तों ने मासूम को तीन जगह काट लिया।

विज्ञापन

पड़ोसी भी कुत्तों से परेशान
पल्लवी के पड़ोसियों का कहना है कि आशा के दोनों कुत्ते बहुत खूंखार हैं। इनकी वजह से मोहल्ले वाले परेशान हैं। कई बार कुत्तों के बारे में शिकायत की गई, लेकिन वे सुनते नहीं हैं। करीब डेढ़ साल पहले आशा के एक कुत्ते ने उनके यहां काम करने वाली बुजुर्ग महिला कांति देवी को काट लिया था। इसके बाद महिला ने काम छोड़ दिया था।

वीडियो वायरल हुआ तो मामला दर्ज
पड़ोसी होने से घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। इस बीच बुधवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया। फौरन मासूम का बयान लेकर फर्श बाजार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed