{"_id":"5a2527434f1c1b72548c120c","slug":"two-doctors-of-max-hospital-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"MAX अस्पताल ने दो डॉक्टरों को किया बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MAX अस्पताल ने दो डॉक्टरों को किया बर्खास्त
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 04 Dec 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
max hospital
दो नवजात शिशुओं को मृत बताने के मामले में रविवार को मैक्स अस्पताल के प्राधिकारियों ने लापरवाही बरतने वाले दो डॉक्टरों को बर्खास्त करने का फैसला किया है। मालूम हो कि दोनों शिशु प्रीमच्योर थे जिनको मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
जब उनके माता-पिता उनका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे तब मालूम पड़ा कि दो में से एक शिशु जीवित है। बीते दिन दिल्ली पुलिस ने अस्पताल को नोटिस भेज मामले से संबंधित जवाब मांगा था और अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों से जांच में शामिल होने को कहा था।
विज्ञापन
पुलिस अब आरोपी डॉक्टरों के बयान दर्ज करेगी। पुलिस ने अस्पताल से उन सभी लोगों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है जो घटना के दिन अस्पताल में मौजूद थे। मैक्स हेल्थकेयर प्रधिकारियों ने कहा कि,'हमने जो जांच के लिए एक्सपर्ट की टीम तैयार की थी वह अपना काम कर रही है। जल्द ही मामले की पूरी जानकारी सामने आएगी।'
विज्ञापन