गलत पैर का ऑपरेशन करने वाले फोर्टिज अस्पताल के दो डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन रद्द
- दायें की जगह बायें पैर का कर दिया था ऑपरेशन
- दिल्ली मेडिकल काउंसिल ने दोनों डॉक्टरों रजिस्ट्रेशन छह माह के लिए किया रद्द
- में ऑर्थोपेडिक्स डॉक्टर ने की थी गलती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) ने दायें पैर की जगह बायें पैर का ऑपरेशन करने वाले दो डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन छह माह के लिए रद्द कर दिया है। गलत पैर का ऑपरेशन करने वाले इन दोनों डॉक्टरों को फोर्टिज अस्पताल ने घटना के बाद ही अस्पताल से निकाल दिया था।
दिल्ली मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. गिरीश त्यागी ने बताया कि अस्पताल के दोनों ऑर्थोपेडिक्स सर्जन ने आरोपों पर कोई भी स्पष्ट और ठोस जवाब नहीं दिया।
इसके बाद काउंसिल ने डॉ. अश्विनी मैचंद और डॉ. राहुल ककरन का लाइसेंस दिल्ली मेडिकल काउंसिल से छह माह के लिए रद कर दिया है।
दायें पैर में फ्रैक्चर हुआ था
इस मामले में पांच सदस्यों (डॉक्टरों) की एक अनुशासनात्मक कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद ही डीएमसी ने यह निर्णय लिया है। पेश मामले के मुताबिक जून-2016 में अशोक विहार निवासी रवि राय सीढ़ियों से गिर गया था। उसका दायें पैर में फ्रैक्चर हुआ था।
इलाज के लिए उसे शालीमार बाग स्थित फोर्टिज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच-पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन का निर्णय लिया। लेकिन दायें पैर की जगह बायें पैर का ऑपरेशन कर दिया। सर्जरी के बाद रवि को जब होश आया तब उसने बताया कि गलत पैर का ऑपरेशन कर दिया गया है।
मीडिया में इस मामले की खबरें आने के बाद डीएमसी ने इस पर संज्ञान लिया था। शालीमार बाग थाने में इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। घटना के बाद फोर्टिज अस्पताल ने दोनों डॉक्टर, दो नर्स और एक ऑपरेशन थियेटर अटेंडेंट को नौकरी से निकाल दिया था।