फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two directors arrested of Vigneshwara Developers

विघ्नेश्वरा डेवलपर्स के दो निदेशक गिरफ्तार

Fri, 20 Feb 2015 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Feb 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
two directors arrested of Vigneshwara Developers

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के आरोप में विघ्नेश्वरा डेवेलपर्स के दो निदेशकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने गुड़गांव और मानेसर के दो प्रोजेक्ट में 1500 लोगों से निवेश करवाकर 260 करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन और एक होंडा एकॉड कार बरामद की है। अदालत ने फरार दोनों आरोपियों को भगोड़ा करार दिया था।

विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त मंगेश कश्यप ने बताया कि शाखा विघ्नेश्वरा डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निवेश को लेकर हुई धोखाधड़ी के कई मामलों की जांच कर रही है। कंपनी के तीन निदेशक सुनील दहिया, संजय दहिया और दरयू दहिया आरोपी हैं। बीते साल अक्तूबर में शाखा ने सुनील दहिया को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो अन्य निदेशक फरार थे।
विज्ञापन


अधिकारियों को फरार दोनों आरोपियों के द्वारका स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरे होेने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम ने गेस्ट हाउस के रूम नंबर 102 पर छापा मारकर दोनों निदेशकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों पर मानेसर और गुड़गांव में बनने वाले दो प्रोजेक्टों में रुपये निवेश करवाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों ने शिकायत में बताया कि निदेशकों ने कंपनी में लगने वाली रकम पर लाभ कमाने के लुभावने ऑफर दिए, जबकि विघ्नेश्वरा के पास इन प्रोजेक्ट को बनाने की अनुमति ही नहीं थी। विज्ञापन और व्यक्तिगत तौर पर ऑफर के जरिए कई लोगों ने इन प्रोजेक्ट में अपने लाखों रुपये लगा दिए। तय समय पर लोगों को प्रॉपर्टी नहीं मिले और न ही कंपनी की ओर से कोई आश्वासन मिला। निवेशकों को पता चला कि कंपनी को निर्माण करने का आदेश नहीं मिला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed