{"_id":"88a4743d0deb7d4cf8c5f01948d0a6f8","slug":"two-dies-on-road-accidents-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हादसे: दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हादसे: दो की मौत, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 09 May 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के मोजर बीयर चौराहे पर एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उधर, कासना से सूरजपुर की ओर जा रही दो कारें बाइक को बचाने के चक्कर में भिड़ गईं, जिसमें दो लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से रांची, झारखंड निवासी गोमेसहाय आइसक्रीम की ठेली लगाता था। बुधवार रात साइकिल से अपने साथी के संग सूरजपुर जा रहा था।
मोजर बीयर चौराहे पर एक अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गोमेसहान की मौत हो गई। पुलिस ने सीताराम की तहरीर पर अज्ञात वाहन स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, बुलंदशहर से दिल्ली जा रहे जुनेद और मुस्तफा अपनी कार से जा रहे थे। जब वह कासना कोतवाली क्षेत्र के कैलाश अस्पताल के पास पहुंचे तो उसी दौरान एक बाइक सवार आगे आ गया।
विज्ञापन
उसे बचाने के चक्कर में आगे जा रही एक कार से जा टकराए। इसमें दोनों लोग घायल हो गए और उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
बस की टक्कर से इंजीनियर की मौत
डीएससी रोड पर बृहस्पतिवार को मोटरसाइकिल से जा रहे दो इंजीनियरों को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार खिचड़ीपुर दिल्ली निवासी अमित (30 वर्ष) और मूलरूप से सहारनपुर वर्तमान में दिल्ली निवासी अमन (30 वर्ष) दफ्तर के किसी काम से बाइक से जा रहे थे। जब वह डीएससी रोड पर पहुंचे तो पीछे से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अमन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। अमित को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।