रफ्तार का कहर: दो की मौत, चार की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेस पर जीरो प्वाइंट से आठ किलोमीटर पर एक ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
वहीं, कासना-दनकौर रोड पर सोमवार की तड़के एक स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे एक महिला की मौत हो गई। जबकि अलग-अलग हादसों में चार अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि गाजीपुर के जखनिया निवासी उमेश (22) अपने परिजन पप्पू और पीतांबर के साथ ट्रैक्टर से नोएडा की ओर आ रहा था।
एक्सप्रेसवे पर पलटा ट्रैक्टर
सोमवार तड़के जब वह यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो प्वाइंट से आठ किलोमीटर पर पहुंचा तो पीछे से एक ट्रक आया और ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया और उसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए। एक्सप्रेसवे कर्मियों द्वारा घायलों को ग्रेनो के कैलाश में पहुंचाया गया जहां उमेश ने दम तोड़ दिया।
उधर, कासना-दनकौर रोड पर सोमवार तड़के गढ़ी-चौखंडी निवासी दिनेश की पत्नी मंजू ऑटो से दनकौर जा रही थी। पीछे से आई एक स्कॉर्पियो ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया और महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
टैंकर पलटा, टल गया बड़ा हादसा
उधर, ग्रेटर नोएडा-सूरजपुर रोड पर दुर्गा चौक के पास डीजल से भरा एक टैंकर असंतुलित होकर पलट गया। जिससे लाखों रुपये का डीजल बर्बाद हो गया। हादसे में चालक और परिचालक मामूली रूप से घायल हो गए।
इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक खडे़ कंटनेर में नोएडा की ओर से आ रहे टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से टाटा मैजिक में सवार नितिन और विपिन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।