फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two died in road accident at rao tula rao road

भयानक कार हादसे में 2 की मौत, तीन घायल

Mon, 16 Mar 2015 02:22 PM IST
Updated Mon, 16 Mar 2015 02:22 PM IST
विज्ञापन
Two died in road accident at rao tula rao road

दिल्ली के राव तुला राव रोड पर रविवार देर रात एक भयानक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी। इसी हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अमित और नवनीत के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक ये ड्रिंक एंड ड्राइविंग का केस है।

पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी साउथ प्रेमनाथ ने कल रात हुई इस दुर्घटना की पुष्टि की है।

पहले डिवाइडर फिर पेड़ से टकराकर पलटी कार

Two died in road accident at rao tula rao road

पुलिस ने बताया कि रविवार ये घटना तब हुई जब रिट्ज कार में सवार पांचों लोग बहुत ही तेज गति से आ रहे थे। एअरपोर्ट की ओर से आती हुई उनकी कार जैसे ही राव तुला राव मार्ग पर आई उसका संतुलन बिगड़ गया।

नशे धुत्त ड्राइवर कार को संभाल न सका और कार डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार पेड़ में जा लगी और फिर सड़क पर पलट गई।

पुलिस ने बताया है कि कार में सवार पांचों लोग शराब के नशे में थे जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती 3 युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed