फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two died in fire at mangolpuri, delhi.

दिल्ली में भीषण अग्नि कांड, दो की मौत

Sun, 19 Apr 2015 11:26 AM IST
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
two died in fire at mangolpuri, delhi.

दिल्ली में आग लगने की एक दर्दनाक घटना में एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात लगी आग की चपेट में तीन मकान आ गए।

विज्ञापन


शनिवार को बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में लगी इस आग में 16 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

आग लगने की इस घटना में छह साल की एक बच्ची और 35 साल की महिला बुरी तरह झुलस गए। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने दोनों का मृत घोषित कर दिया।


सूत्रों के मुताबिक मंगोलपुरी के डी ब्लॉक के हाउस नंबर 1919 में सबसे पहले आग लगी और जल्द ही उसने पास के दो और मकानों को अपने कब्जे में ले लिया।

तीन घंटे के बाद हो सका आग पर नियंत्रण

two died in fire at mangolpuri, delhi.

आग कितनी भयानक थी इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि दमकल की पांच गाड़ियों को आग पर काबू पाने में तीन घंटे का समय लगा।

आग के तेजी से फैलने के पीछे पास के ही मकान में चटाई के गोदाम को बताया जा रहा है। चटाइयों में आग लगने के बाद यह तेजी से फैली और भयावह हो गई।

दमकल की गाड़ियों के साथ ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस की मदद से घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। कुछ लोगों को दूसरे अस्पताल भी रेफर कर दिया गया।

आग की वजह से मकान के बाहर खड़ी कई गाड़ियां भी बुरी तरह जल गईं। हालांकि अभी तक आग लगने के असल कारण का पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed