{"_id":"5d35c6258ebc3e6ca56c3785","slug":"two-die-after-electric-wire-fell-on-moving-bike-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में चलती बाइक पर टूटकर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में चलती बाइक पर टूटकर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से दो की मौत
Mon, 22 Jul 2019 07:50 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 22 Jul 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
दिल्ली के फतेहपुरबेरी थाना क्षेत्र के जौनापुर गांव में रविवार शाम हुई तेज बारिश से बिजली का तार टूटकर बाइक पर गिर गया। हादसे में बाइक सवार समेत दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान गांव पंजू सराय, जिला अमरोहा, यूपी निवासी सलीम(32) और मोलडबंद एक्सटेंशन बदरपुर निवासी होशियार सिंह रावत (54) के रूप में हुई।
चांदनहौला निवासी सलीम कारपेंटर का काम करता था। रविवार शाम को होर रही तेज बारिश के दौरान सलीम बाइक से चांदनहौला गांव से जौनापुर स्थित अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
जौनापुर में मुख्य मार्ग पर बागवानी नर्सरी, जौनापुर के पास बिजली का तार टूटकर सलीम की बाइक पर गिर गया। करेंट लगने से सलीम बाइक समेत सड़क पर गिर गया। तार जमीन पर गिरने से वहां भरे पानी में करंट फैल गया।

इसकी चपेट में आने से सलीम बेसुध हो गया। सलीम को सड़क पर पड़ा देख होशियार सिंह रावत ने उसकी मदद करने की कोशिश की। होशियार सिंह पर पानी में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया।
दोनों को तड़पता देखकर लोगों ने मार्ग को बंद कर दिया था। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस व बिजली विभाग को दी गई। इस मामले में सोमवार शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
बिजली काटने में लगा एक घंटे का समय
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बिजली का तार टूटने व उसमें करंट होने की सूचना शाम करीब पौने पांच बजे बिजली विभाग को दे दी गई थी। इसके बावजूद बिजली विभाग ने करीब छह बजे बिजली सप्लाई काटी थी। बिजली काटने के बाद ही दोनों को सड़क से उठाया जा सका।