फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two delhi woman fighting for a man laying in coma, claims him their husband in court

बड़ी फिल्मी है ये कहानीः कोमा में है पति, दो-दो महिलाएं खुद को बता रही हैं उसकी पत्नी

Thu, 23 Jun 2016 03:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
two delhi woman fighting for a man laying in coma, claims him their husband in court
दो औरतों की लड़ाई - फोटो : Getty Image

दिल्ली में एक ऐसी घटना सामने आई है जो किसी भी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। यह अजीबोगरीब लग सकता है ‌लेकिन सच है कि एक एक व्यक्ति अस्पताल में कोमा में है और दो-दो महिलाएं उसे अपना पति बता रही हैं। हालांकि सच क्या है ये कोई नहीं जानता।

विज्ञापन


यह मामला इतना बढ़ गया कि अब यह दिल्ली हाईकोर्ट तक जा पहुंचा है। दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए एक महिला ने अन्य महिला पर आरोप लगाया है कि महिला और उसके बेटे ने उसके पति(जो इस वक्त कोमा में है) को 'अवैध तरीके से बंधक' बना रखा है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि आरोपी महिला ने उसके पति को जो अस्पताल में भर्ती था, वहां से अपने पश्चिम दिल्ली स्थित घर लेते गई है। वहीं आरोपी ‌महिला का कहना है कि वो कोमा में गए उक्त शख्स की वैधानिक रूप से ब्याही पत्नी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दो औरतों की कहानी सुन अदालत भी हुई कंफ्यूज

two delhi woman fighting for a man laying in coma, claims him their husband in court
दिल्ली उच्च न्यायलय

याचिकाकर्ता ‌महिला ने अपील की है कि कोमा में गए शख्स को कोर्ट के सामने पेश किया जाए। इस केस की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलों को सुनकर जज जीएस सिस्तानी और संगीता ढींगरा सहगल की बेंच भी पसोपेश में पड़ गई और यह समझ नहीं पा रही थी कि उस शख्स की असली पत्नी कौन है।

जब कोई रास्ता निकलता न दिखा तो जजों ने इस समस्या का एक अस्थाई हल निकाला। जजों ने फिलहाल के लिए ये आदेश दिया है कि जो महिला कोमा में गए शख्स की देखभाल कर रही है वो करती रहेगी वहीं वो महिला जिसने याचिका दायर की है, हर बुधवार को एक घंटे के लिए उससे मिल सकती है।

इस मुलाकात के दौरान एक जांच अधिकारी और एक महिला कांस्टेबल मौजूद रहेंगे। अदालत अगले महीने इस केस की सुनवाई करेगा। तब तक दोनों महिलाओं को इसी व्यवस्था के साथ ही रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed