फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two dead body found in closed Flat in Greater Noida, Uttar Pradesh,

बंद फ्लैट में मिला महिला और युवक का पंखे से लटका शव, फेसबुक पर प्रेम विवाह की डाली थी पोस्ट

Fri, 19 Oct 2018 03:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 19 Oct 2018 03:57 AM IST
विज्ञापन
two dead body found in closed Flat in Greater Noida, Uttar Pradesh,
प्रतीकात्मक तस्वीर

फेसबुक पर प्रेम विवाह की पोस्ट डालने के एक दिन बाद युवक का शव किसी और महिला के साथ एक बंद फ्लैट से बरामद हुआ है। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के ओमीक्रॉन-3 सेक्टर स्थित लोटस वेलफेयर सोसायटी के फ्लैट में बुधवार रात बागपत निवासी गौरव (22) और सुनपुरा की प्रीति (26) का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। देर रात तक किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं दी गई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन



अहम बात यह है गौरव ने मंगलवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर बिलासपुर निवासी एक अन्य युवती से इसी 13 जुलाई को गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी करने की तस्वीरें और प्रमाण पत्र शेयर किए थे। पुलिस इस पोस्ट को बेहद अहम मान रही है। साथ ही प्रीति समेत उस बिलासपुर निवासी युवती से गौरव के संबंध के बारे में जानकारी जुटा रही है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि फेसबुक पोस्ट डलाने के करीब एक घंटे बाद ही गौरव का फोन बंद हो गया था। पुलिस के मुताबिक मंदिर में गौरव से विवाह करने वाली युवती दूसरी जाति से ताल्लुक रखती है और दोनों के बीच सोमवार 15 अक्तूबर को तलाक को लेकर समझौत हुआ था।  
विज्ञापन

 
बागपत के गांव पावला बेगमाबाद निवासी जोगेंद्र सिंह धामा ने बताया कि उनका पुत्र गौरव धामा बीकॉम करने के बाद एसएससी की कोचिंग करने के लिए ग्रेनो आ गया था। गौरव को विक्रम नाम के शख्स ने 26 अगस्त को लोटस वेलफेयर सोसायटी में किराये पर फ्लैट दिलाया था। बुधवार रात एक परिचित ने फोन पर गौरव और एक महिला शव फ्लैट पर लटके होने की सूचना दी। इसके बाद वह ग्रेनो आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई घंटे बाद दी गई पुलिस को सूचना 

इधर, गाजियाबाद के महमूदपुर निवासी टेकराम ने बताया कि पांच साल पहले उन्होंने बेटी प्रीति की शादी सुनपुरा गांव निवासी प्रदीप से की थी। दोनों का चार साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी है। प्रीति बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे बेटी को घर पर छोड़कर बेटे को स्कूल से लेने निकली थी और वापस नहीं लौटी। ससुराल और मायके वाले उसे तलाश रहे थे। एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर जाने की जानकारी मिलने पर उन्होंने बुधवार देर शाम प्रीति की गुमशुदगी सूरजपुर कोतवाली में दर्ज करा दी गई थी।  

गौरव के पिता के मुताबिक बुधवार रात 8 बजे बेटे का शव फ्लैट में लटके होने की सूचना दी गई थी। इससे पहले गौरव को फ्लैट दिलाने वाले विक्रम, एक महिला और किसी अन्य शख्स ने साथ मिलकर फ्लैट के बाहर लगा ताला तोड़ दिया था। तभी उन्हें गौरव और प्रीति के शव पंखे पर बेडशीट के सहारे लटके दिखाई पड़े। इसके कई घंटे बाद पुलिस को गुरुवार तड़के लगभग 3 बजे यूपी-100 पर कॉल कर सूचना दी गई। 

युवक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप  
जोगेंद्र व अन्य परिजनों का आरोप है कि गौरव का चेहरा काला पड़ चुका था और उसके चेहरे पर चोट के भी निशान थे। जबकि प्रीति के चेहरे पर कोई निशान नहीं थे। पंखे पर गौरव ऊपर की ओर लटका हुआ था और प्रीति उससे थोड़ा नीचे लटकी हुई थी। जबकि गौरव का वजन अधिक है, उसे नीचे होना चाहिए था। गौरव से आर्य समाज मंदिर में विवाह करने वाली युवती के संबंध में जोगेंद्र ने बताया कि गौरव ने कुछ दिन पहले उससे बात कराई थी। पहले वह युवती गौरव के पास वाले फ्लैट में रहती थी लेकिन कुछ दिन पहले वहां से चली गई थी। 

विवाह के बाद हुआ था तलाक का समझौता 
गौरव और प्रीति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट शुक्रवार को मिलेगी। पड़ताल में पता चला है कि गौरव और उससे आर्य समाज मंदिर में विवाह करने वाली युवती के बीच 15 अक्तूबर को तलाक को लेकर समझौता हुआ था। सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। आत्महत्या और हत्या दोनों कोणों से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।  
- विनीत जायसवाल, एसपी देहात 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed