{"_id":"5d3aaabc8ebc3e6cbe42a681","slug":"two-dead-bodies-of-young-girl-and-man-found-at-khurja-junction-up-unidentified","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः खुर्जा जंक्शन पर मिली दो लाशें, क्षत-विक्षत अवस्था में था युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः खुर्जा जंक्शन पर मिली दो लाशें, क्षत-विक्षत अवस्था में था युवती का शव
Fri, 26 Jul 2019 12:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा(बुलंदशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा(बुलंदशहर)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन पर शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी मच गई जब एक युवती और 40 वर्षीय शख्स वहां मिला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार युवती की मौत हमसफर ट्रेन से कटकर हुई। उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। वहीं 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश प्लेटफॉर्म से मिली है। उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।
शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक इन दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन