{"_id":"62b0dd6313dd9e2bb364742a","slug":"two-dda-engineers-suspended-after-finding-fault-in-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: काम में खामी मिलने पर डीडीए के दो इंजीनियर निलंबित, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जताई थी नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: काम में खामी मिलने पर डीडीए के दो इंजीनियर निलंबित, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जताई थी नाराजगी
Tue, 21 Jun 2022 05:26 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 21 Jun 2022 05:26 AM IST
सार
डीडीए की जांच रिपोर्ट में सहायक अभियंता (सिविल) और सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) की लापरवाही पाई गई। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन
dda
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी एक्सटेंशन में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैटों के निर्माण में खामी मिलने पर डीडीए के दो इंजीनियर निलंबित किए। यहां फ्लौटों के निर्माण में तय मापदंडों के तहत कार्य नहीं किए जाने पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने डीडीए के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
डीडीए की जांच रिपोर्ट में सहायक अभियंता (सिविल) और सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) की लापरवाही पाई गई। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गत 11 जून को कालकाजी एक्सटेंशन में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए बनाए गए फ्लैटों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने फ्लैटों के निर्माण को मानकों के अनुरूप नहीं पाया। कई जगह काम आधा-अधूरा भी था। उपराज्यपाल के निर्देश पर 13 जून को इस योजना में लापरवाही बरतने वाले इंजीनियरों के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। डीडीए ने 17 जून को एक गोपनीय रिपोर्ट राजनिवास को सौंपी थी। खास बात यह है कि यहां बनाए गए फ्लैटों का दो बार ड्रा निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
डीडीए ने गत 17 जून को ही स्व-स्थाने पुनर्वास परियोजना को बढ़ावा देते हुए भूमिहीन कैंप, ए-14, कालकाजी एक्सटेंशन के 903 लाभार्थियों के लिए ड्रा का आयोजन किया था। इससे पहले ड्रा का पहला चरण फरवरी 2022 में आयोजित किया गया था, जिसमें 673 पात्र परिवारों को आवंटन पत्र जारी किए गए थे।
विज्ञापन