फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   December 29 to 30 will be dense fog, Delhi-NCR will be too cold

29-30 दिसंबर को होगा घना कोहरा, रात में कंपकपाएगा दिल्ली-एनसीआर, कोहरे में होगी पुराने साल की विदाई

Tue, 27 Dec 2016 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Dec 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
December 29 to 30 will be dense fog, Delhi-NCR will be too cold
सोमवार को मौसम का मजा लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में हल्का से मध्यम कोहरा रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। अमृतसर, हिसार, सुल्तानपुर और दिल्ली के पालम में सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर से नीचे दर्ज की गई। वहीं, बरेली और लखनऊ में दृश्यता 200 मीटर के नीचे दर्ज की गई। हालांकि दिन में हवा की स्पीड थोड़ी बढ़ी और मौसम साफ हुआ। दिन में रविवार के मुकाबले दिल्ली का पारा 7 डिग्री की वृद्धि के साथ सामान्य से 2 डिग्री ऊपर 22.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन पूर्वी यूपी को छोड़कर बाकी मैदानी इलाकों में कोहरा घटेगा। जिससे दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पचिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण रात की सर्दी बढ़ेगी। लेकिन 28 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर कश्मीर क्षेत्र में प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29-30 दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। कई जगह दृश्यता 50 मीटर से भी नीचे तक गिरेगी।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पुराने साल की विदाई कोहरे में होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रहेगा, बाकी अगले पांच दिन में 9-10 डिग्री के आसपास रहेगा। तो वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री के इर्द-गिर्द ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में ज्यादातर जगह तो पश्चिम यूपी में कुछ जगह 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, लेकिन सामान्य से ऊपर रहा। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान सबसे नीचे 3 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में हवा में नमी की मात्रा 55-100 फीसदी तक रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed