{"_id":"2e2d135f1d623d1882389b787ba531c7","slug":"two-days-later-bigdega-weather-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश होगी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 15 Apr 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के तेवर अभी सामान्य होने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन तक साफ रहने के बाद मौसम फिर खराब होने की आशंका है। इससे मौसम और कृषि विशेषज्ञ परेशान हैं।
विज्ञापन
शादी-विवाह के दौर में बारिश से लोगों कोे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मौसम में अभी उथलपुथल बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन साफ रहने के बाद मौसम फिर से बिगड़ेगा।
विज्ञापन
18-19 अप्रैल को फिर से मौसम खराब हो सकता है। सोमवार को गर्मी ज्यादा रही। तापमान 22/35 डिग्री सेल्सियस रहने से दिन काफी गर्म रहा। रविवार रात और सोमवार सुबह हल्की बारिश होने के बावजूद भयंकर गर्मी ने लोगों को दिनभर परेशान किया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह ने बताया कि दो दिन और ज्यादा तापमान का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान है।